Ad image

सरस्वती विद्यापीठ कोचिंग संस्थान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सरस्वती विद्यापीठ कोचिंग संस्थान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

संवाददाता : बरही

बरही प्रखंड के कोनरा स्थित सरस्वती विद्यापीठ कोचिंग संस्थान में आज विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संस्थान के कई छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को दो ग्रुप में विभाजित किया गया था। प्रथम ग्रुप में रौशन कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रिया कुमारी को द्वितीय एवं सूरज कुमार को तृतीय स्थान मिला।

- Advertisement -

वहीं दूसरे ग्रुप में पवन कुमार यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया, पवन आर्य द्वितीय तथा प्रियुष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर कोचिंग संस्थान के शिक्षक आलोक कुमार वर्णवाल, गौरव कुमार एवं दामोदर कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। शिक्षकों ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को सामने लाने में सहायक होती हैं और उनका सर्वांगीण विकास करती हैं। कार्यक्रम के अंत में सफल प्रतिभागियों को बधाई दी गई तथा भविष्य में भी इस तरह के शैक्षणिक व रचनात्मक आयोजनों को निरंतर कराने की बात कही गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *