Ad image

डिवाइन पब्लिक स्कूल गंगपांचो में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

डिवाइन पब्लिक स्कूल गंगपांचो में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। गंगपांचो गांव स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। इसको लेकर नुक्कड़ नाटक, बाल विवाह पर निबंध लेखन तथा चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निदेशक आईपी भारती ने बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 27 नवंबर, 2024 को शुरू किया गया एक राष्ट्रीय अभियान है।

- Advertisement -

जिसका लक्ष्य देश से बाल विवाह की सामाजिक बुराई को खत्म करना, जागरूकता बढ़ाना और लड़कियों व महिलाओं को सशक्त बनाना है। प्राचार्य सायन मुखर्जी ने बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के एक वर्ष पूरा होने महिला एवं बाल विकास मंत्री के द्वारा 4 दिसंबर से 100 दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू किया गया। नुक्कड़ नाटक को प्रस्तुत करने में छात्रा विदिशा, तुष्टि, सिमरन, बिनीत, प्रियल शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *