Ad image

अवैध अफीम की खेती पर पुलिस का करारा प्रहार, चौपारण में 70 एकड़ फसल नष्ट

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

अवैध अफीम की खेती पर पुलिस का करारा प्रहार, चौपारण में 70 एकड़ फसल नष्ट

चौपारण
राजेश सहाय

हजारीबाग पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती को पूरी तरह नष्ट कर दिया। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर 21 जनवरी 2026 को चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम सिकदा में वन विभाग और चौपारण पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सिकदा गांव के विभिन्न इलाकों में लगभग 70 एकड़ भूमि में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को चिन्हित कर मौके पर ही विनष्ट किया गया। यह क्षेत्र बिहार सीमा से सटे फल्गु नदी के किनारे स्थित है, जहां दुर्गम भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर अवैध खेती की जा रही थी।

- Advertisement -

अभियान के दौरान घटनास्थल से 15 डिलीवरी पाइप बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस के अनुसार अवैध अफीम की खेती में संलिप्त व्यक्तियों के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान होते ही उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में अग्रतर जांच और कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई का नेतृत्व बरही के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजित कुमार बिमल ने किया।

अभियान में बरही अंचल के पु.नि. श्री चंद्रशेखर, चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, एसआई सुबिन्दर राम, एसआई रतन टुडू, एएसआई बदल महतो एवं सशस्त्र बल के जवानों के साथ वन विभाग से बनपाल कुलदीप कुमार शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने बताया कि दुर्गम इलाकों में ड्रोन के माध्यम से अवैध खेती को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त अभियान जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *