पर्यटक स्थल सूर्यकुण्ड में मकर संक्रांति पर लगने वाले 16 दिवसीय मेले की तैयारी जोर-शोर से जारी
वन विभाग का पार्क पर्यटकों को करेगा आकर्षित. जलपरी व चारधाम तीर्थयात्रा होगा आकर्षण का केंद्र
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बेलकप्पी स्थित सूर्यकुण्ड धाम में मकर संक्रांति के मौके पर लगने वाला 16 दिवसीय सूर्यकुण्ड मेला की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मेले में खेलतमाशे, झूला एवं विभिन्न प्रकार के दुकान लगने लगा है। सूर्यकुण्ड मेला की शुरुआत मकर संक्रांति पर्व पर 14 से लेकर 30 जनवरी तक होता है। उत्तरी छोटानागपुर का विख्यात सूर्यकुण्ड मेला में झारखण्ड समेत पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश राज्य से भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।
मकर संक्रांति पर्व के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु सूर्यकुण्ड पहुंच कर गर्म जलकुंड में मकर स्नान कर पूजा अर्चना करते हैं। सूर्यकुण्ड आने वाले पर्यटकों के ठहरने के लिए पर्यटन विभाग का दो मंजिला भवन, अतिथिशाला कॉटेज और जिला परिषद का सुसज्जित डाक-बंगला है। इस वर्ष सूर्यकुण्ड मेला में लोगों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र चारधाम तीर्थयात्रा के दर्शन, सूनामी एवं जलपरी का शो, मारुती मौत का कुआं, बूगी-वूगी चित्रहार, न्यू इंडिया थियेटर, मीना बाजार होगा। साथ ही सूर्यकुण्ड में वन विभाग के द्वारा पांच एकड़ क्षेत्र में नवनिर्मित खूबसूरत पार्क यहां आने वाले सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। मेला में जिला प्रशासन कि ओर से सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था किया गया है।

