Ad image

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में पुरस्कार वितरण सह विदाई समारोह का आयोजन

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में पुरस्कार वितरण सह विदाई समारोह का आयोजन

ईचाक

जी.एम. इंटर महाविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेल- कूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया साथ ही बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में इचाक प्रखंड के प्रबुद्ध समाजसेवीं इचाक प्रखंड के प्रमुख विशिष्ट अथिति बटेश्वर प्रसाद मेहता, इचाक पूर्वी जिला परिषद सदस्या रेणु देवी, दाढ़ीघाघर पंचायत के मुखिया नंदकिशोर मेहता, दाढl पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दयानंद मेहता एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। पूजनीय संस्थापक घनश्याम मेहता जिन्होंने पूरे जिले में शिक्षा का अलख जगाया और पर्यावरण संरक्षण को सशक्त बनाया ,इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम में प्राचार्य शंभू कुमार ने अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

- Advertisement -

खेल कूद के महत्व और विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर संवारने की सलाह देते हुए बटेश्वर मेहता ने कहा कि शिक्षा हमें सही मार्ग दिखाती है, जबकि नशा हमें पतन की ओर ले जाता है। इसलिए हमें शिक्षा को अपनाना चाहिए और नशे से दूर रहना चाहिए। शिक्षित और नशामुक्त समाज ही स्वस्थ, सुरक्षित और प्रगतिशील भविष्य का निर्माण कर सकता है।
इचाक पूर्वी जिला परिषद सदस्या रेणु देवी ने कहा जब बालिकाओं को शिक्षा और खेलकूद दोनों के समान अवसर मिलते हैं, तो वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।

इसलिए समाज और परिवार का दायित्व है कि वे बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें, क्योंकि बालिकाओं की उन्नति ही देश की उन्नति है। मुखिया नंदकिशोर मेहता और मुखिया प्रतिनिधि दयानंद मेहता ने कहा कि छात्र जीवन में शिक्षा और खेल-कूद दोनों का समान महत्व है। शिक्षा जीवन को दिशा देती है और खेल-कूद उसे ऊर्जा व मजबूती प्रदान करते हैं। जो विद्यार्थी इन दोनों को अपनाता है, वही जीवन में सच्ची सफलता प्राप्त करता है। इसी दिशा में जी एम महाविद्यालय के विद्यार्थी पूरे देश में अपना परचम लहरा रहे हैं जिसका श्रेय प्राचार्य, सचिव और शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को जाता है। प्राचार्य शंभू कुमार ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने और अपना भविष्य संवारने की सलाह दी। खेल कूद में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राफी,मोमेंटो और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में इंटर प्रथम वर्ष के विद्यार्थी प्रभारी शिक्षक पंकज कुमार, मंच संचालक रत्नेश कुमार राणा, अजीत हंसदा, संजीत यादव,रवि महतो,संगम कुमारी, पार्वती कुमारी,विनोद कुमार,कृष्ण कुमार, राजकुमार, प्रिया कुमारी, सुनीता टोप्पो ,सोनी कुमारी का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *