कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय बेलकप्पी के आईसीटी लैब से दो लाख रुपये के संपत्ति की चोरी
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। उत्क्रमित कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय बेलकप्पी के आईसीटी लैब में ताला लगाने वाला कडी को काटकर चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। इस बाबत प्रधानाध्यापक संजय कुमार दास ने गोरहर थाना और जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक आवेदन दिया है। जिसमें बताया है कि रविवार को शिक्षक मुकेश कुमार पांडेय किसी जरूरी काम से विद्यालय गये थे। वहां देखा कि विद्यालय में आईसीटी लैब के कमरे में लगा ताला लगाने वाला कडी कटा हुआ है।
अंदर जाने पर देखा कि कमरे से दो माउस, एक कीबोर्ड, चार सीपीयू, एक प्रोजेक्टर, एक स्पीकर, 11 हेडफोन, एक वाईफाई की चोरी कर लिया गया है। एचएम संजय दास ने बताया कि विद्यालय में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक अवकाश है। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी गये सामानों की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताया जा रहा है। पुलिस मामले की सूचना मिलते ही विद्यालय पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दिया।

