Ad image

मिस्टर हैरी की आवाज़ और कलम से सजा रांची का नया म्यूज़िक प्रोजेक्ट

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मिस्टर हैरी की आवाज़ और कलम से सजा रांची का नया म्यूज़िक प्रोजेक्ट

रांची के कलाकारों ने मिलकर रचा संगीत का नया अध्याय, स्थानीय प्रतिभाओं को मिल रही पहचान

संवाददाता : बरही

रांची के म्यूज़िक इंडस्ट्री में एक नया और चर्चित म्यूज़िक प्रोजेक्ट सामने आया है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत हैं सिंगर व गीतकार मिस्टर हैरी, जिनकी आवाज़ और शब्दों ने इस प्रोजेक्ट को खास बना दिया है। मिस्टर हैरी ने अपने भावपूर्ण गायन और सशक्त लेखन से गीत को नई पहचान दी है, जिसे दर्शकों से लगातार सराहना मिल रही है। इस म्यूज़िक प्रोजेक्ट में राजकुमार शिखर और अनुष्का मुख्य स्टार कास्ट के रूप में नज़र आ रहे हैं। राजकुमार शिखर एक लोकप्रिय डांसर और कोरियोग्राफर हैं, जिनके यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर 60 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं, जबकि अनुष्का एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। दोनों कलाकार रांची से ही हैं।

- Advertisement -

गीत को अपनी आवाज़ देने के साथ-साथ इसके बोल भी मिस्टर हैरी ने ही लिखे हैं, जिससे गीत में भावनात्मक गहराई और मौलिकता देखने को मिलती है। संगीत और रिकॉर्डिंग की ज़िम्मेदारी डीजे अरविंद और डीवीजे अभिषेक ने निभाई है, जो रांची स्थित कलाकार रिकॉर्ड के ओनर हैं। अभिनय और निर्माण का दायित्व मनोज कुशवाहा ने संभाला है, जो एक अभिनेता, निर्माता और एमके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल के मालिक हैं। कैमरा और एडिटिंग का कार्य सूरज द्वारा किया गया है। इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में पृथ्वी, उपेंद्र साहू, एंजेल सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

मेकअप आर्टिस्ट, डांस टीम, डीओपी (कैमरा) और पोस्टर से जुड़े अन्य सभी क्रेडिट पोस्टर में दर्शाए गए हैं। स्थानीय कलाकारों के इस बेहतरीन सहयोग और विशेष रूप से मिस्टर हैरी की आवाज़ व लेखनी के कारण यह प्रोजेक्ट रांची के संगीत प्रेमियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। वहीं सिंगर व गीतकार मिस्टर हैरी, बरही स्थित रोशन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट द आरसीआई के पूर्ववर्ती छात्र रहे हैं। मिस्टर हैरी का मानना है कि उनके रचनात्मक जीवन की नींव रखने, सीखने की दिशा तय करने और आत्मविश्वास को सशक्त बनाने में द आरसीआई तथा उसके निदेशक राकेश रोशन सर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे अपनी इस सफलता को संस्थान से मिले मार्गदर्शन, संस्कार और सहयोग का परिणाम मानते हैं। इसी भावना के साथ वे चाहते हैं कि इस म्यूज़िक प्रोजेक्ट की सफलता में रोशन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट (द आरसीआई), बरही का नाम भी सम्मान और गौरव के साथ जुड़ा रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *