Ad image

जीएम इंटर महाविद्यालय में रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

जीएम इंटर महाविद्यालय में रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

इचाक

मुख्य सचिव झारखंड सरकार रांची की अध्यक्षता में दिनांक 29.10.2025 को प्राप्त निर्देश के आलोक में उपायुक्त हजारीबाग के आदेश अनुसार झारखंड राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर 2025 एवं 150 वीं बिरसा भगवान जयंती के अवसर पर झारखंड राज्य रजत जयंती समारोह मना रहा है। रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जीएम इंटर महाविद्यालय इचाक में रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंटिंग एवं रंगोली के माध्यम से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने झारखंड की सभ्यता संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। रजत जयंती वर्ष को “झारखंड 25” तथा “विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव” थीम के तहत मनाया जा रहा है, जिसमें झारखंड के 25 वर्ष के सफर, जनजातीय विरासत, सांस्कृतिक विविधता, उपलब्धियों और विकास कार्यों को दर्शाया जा रहा है।

- Advertisement -

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्रभात फेरी, विशेष ग्राम सभा, रोजगार दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक नृत्य-गीत, खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा महिला एवं बच्चों के लिए विविध समारोह आयोजित हो रहे हैं। पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया।अपने झारखंड राज्य की कला, सभ्यता,संस्कृति, सांस्कृतिक विविधताओं को अपनी पेंटिंग और रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत कर विद्यार्थियों ने झारखंड राज्य के गौरव को समझा। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को अपने झारखंड राज्य का भूगोल, अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक विविधता आदि की जानकारी दी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं में मनीषा कुमारी,रितिका कुमारी,ज्योति कुमारी, सानियां कुमारी,पायल कुमारी, नेहा कुमारी, रौशन कुमार, सौरभ कुमार, शीला कुमारी, मोनिका कुमारी समेत सभी विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *