Ad image

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से रंजीत चंद्रवंशी ने की शिष्टाचार मुलाकात, संगठनात्मक मजबूती को लेकर हुई चर्चा

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से रंजीत चंद्रवंशी ने की शिष्टाचार मुलाकात, संगठनात्मक मजबूती को लेकर हुई चर्चा

जमीनी कार्यकर्ताओं को नेतृत्व देकर भाजपा ने दिया मजबूत संदेश : रंजीत चंद्रवंशी

बरही

भाजपा प्रदेश नेता रंजीत चंद्रवंशी ने पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू से रांची स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर श्री चंद्रवंशी ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक मुद्दों, आगामी कार्यक्रमों तथा झारखंड में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। रंजीत चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा ने जमीनी स्तर पर लंबे समय से कार्य कर रहे समर्पित कार्यकर्ताओं को बड़े पद की जिम्मेदारी देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी में मेहनत और निष्ठा का सम्मान होता है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि आदित्य साहू जैसे ऊर्जावान, संघर्षशील और संगठन के अनुभवी नेता के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी को नई दिशा और गति मिलेगी। श्री चंद्रवंशी ने विश्वास जताया कि आदित्य साहू के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्य करेंगे और आने वाले समय में भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, जिला महामंत्री सुनील मेहता, उमेश सिंह, ऋतुराज सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *