Ad image

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल प्रखंड इकाई की बरकट्ठा में समीक्षात्मक बैठक संपन्न

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल प्रखंड इकाई की बरकट्ठा में समीक्षात्मक बैठक संपन्न

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। बाजार टांड स्थित काली मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की समीक्षात्मक बैठक हुई। अध्यक्षता विहिप मार्गदर्शन रामचंद्र चौधरी ने की संचालन विहिप मंत्री सत्यम भारती ने किया। बैठक में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर बरकट्ठा में निकाली गई विरोध महारैली कार्यक्रम की समीक्षा किया गया।

- Advertisement -

जिसमें ग्राम बरवां एवं शिलाड़ीह के विहिप कार्यकर्ताओं का अच्छा योगदान को सराहा गया। मौके पर जिला मंत्री अरविंद मेहता ने कहा भारत के सभी राज्यों में बांग्लादेश का विरोध किया जा रहा है और इसका जोरदार विरोध होना भी चाहिए। हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष भागीरथ प्रसाद, विहिप उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता, संयोजक विनोद कुमार, मिलन प्रमुख तुलसी कुमार, सत्संग प्रमुख महेंद्र प्रसाद, राजकुमार गिरी, राजन चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *