Ad image

सड़क सुरक्षा कार्यशाला: पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सड़क सुरक्षा कार्यशाला: पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

हजारीबाग |

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रविवार को मटवारी स्थित होटल विनायक पैलेस में जिला परिवहन कार्यालय के आयोजन में ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी और अभिभावकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर उपस्थित स्कूली छात्रों एवं उनके अभिभावकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। जिला परिवहन कार्यालय और यातायात पुलिस के पदाधिकारियों ने इस अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया।

- Advertisement -

पेंटिंग प्रतियोगिता में स्कूलों के प्रतिभागी हुए शामिल

छात्र-छात्राओं ने रंगों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, सुरक्षित ड्राइविंग और जीवन रक्षा के संदेश को बेहद आकर्षक तरीके से व्यक्त किया। बच्चों की इन रचनात्मक कृतियों ने सभी को प्रभावित किया।
उत्कृष्ट पेंटिंग बनाने वाले प्रतिभागियों को जिला परिवहन विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा प्रबंधक, रोड इंजीनियर एनालिस्ट, आईटी सहायक (सड़क सुरक्षा) तथा यातायात पुलिस के वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग न केवल आपकी बल्कि दूसरों की जान भी बचाती है। जागरूकता ही बचाव का सबसे सशक्त माध्यम है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *