Ad image

संत रैदास कल्याण समिति शिवपुर ने धूमधाम से मनाई संत रैदास जयंती

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

संत रैदास कल्याण समिति शिवपुर ने धूमधाम से मनाई संत रैदास जयंती

भेदभाव को मिटाकर समाज को एकजुट रखने की आवश्यकता है : मनोज रजक

संवाददाता : बरही

बरही प्रखंड के करियातपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम शिवपुर में संचालित संत रैदास कल्याण समिति द्वारा संत शिरोमणि रैदास की 649वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल बरही प्रमुख मनोज रजक ने कहा कि संत शिरोमणि रैदास द्वारा दिखाए गए मार्गों पर चलकर ही एक सभ्य, समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में उच्च-नीच और भेदभाव को मिटाकर समाज को एकजुट रखने की आवश्यकता है, यही संत रैदास की सच्ची शिक्षा है। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित करियातपुर पंचायत के मुखिया मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि संतों में संत संत शिरोमणि रैदास ऐसे महान महापुरुष थे, जिन्होंने प्रेम, समानता और मानवता का संदेश दिया।

- Advertisement -

उनका मानना था कि ईश्वर भक्ति से प्राप्त होते हैं, न कि जाति, वर्ग या बाहरी आडंबर से। उन्होंने कहा कि संत रैदास की विचारधारा आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम करती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने संत रैदास की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद भक्ति भाव से ओतप्रोत वातावरण में संत रैदास के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी पुरन राम, शिक्षक विनोद कुमार, अमरेंद्र राम, बृजेंद्र रविदास, नागेश्वर रजक, कैलाश राम, तुलसीराम, रवि कुमार, बंगाली राम, सुरेश कुमार, नंदकिशोर रविदास सहित संत रैदास कल्याण समिति के सभी महिला-पुरुष सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समिति की ओर से सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए संत रैदास के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *