बरही वेक्टर क्लासेस में सरस्वती पूजा बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई
मां सरस्वती ज्ञान, बुद्धि और विवेक की अधिष्ठात्री देवी हैं : दीपक गुप्ता
बरही
विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना के पावन अवसर पर बरही स्थित प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान वेक्टर क्लासेस में सरस्वती पूजा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। पूजा के दौरान संस्थान का पूरा परिसर भक्ति और सांस्कृतिक वातावरण से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक दीपक गुप्ता ने कहा कि मां सरस्वती ज्ञान, बुद्धि और विवेक की अधिष्ठात्री देवी हैं। उनकी कृपा से विद्यार्थियों में ज्ञान, अनुशासन और सद्बुद्धि का विकास होता है।
उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और संस्थान की निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। छात्रों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं। पूजा समारोह में संस्थान के शिक्षक राजेश कुमार, दामोदर शर्मा, सुरेंद्र मंडल, रोशन आलम, बबलू गुप्ता सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ, जिससे छात्रों में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

