मोहम्मद जाविर को युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
हजारीबाग
मोहम्मद जाविर के युवा कांग्रेस हजारीबाग के जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल देखा गया। इस अवसर को खास बनाने के लिए युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की तथा हिंदू न्यास बोर्ड, झारखंड सरकार के अध्यक्ष जयशंकर पाठक से भेंट कर उन्हें बुके भेंट किए और संगठन की ओर से आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान आयोजित मुलाकात एवं सम्मान कार्यक्रम में अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष साजिद अली खान, जिला महानगर अध्यक्ष परवेज़ अहमद, श्री मोहम्मद रब्बानी सहित कई वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता रज़ी अहमद, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश सिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष कोमल कुमारी, प्रदेश सचिव ओम प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष दानिश अहमद, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मासूक रज़ा, संगीता कुमारी तथा बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र से युवा कांग्रेस के विभिन्न प्रखंड अध्यक्ष भी मौजूद थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की एवं हिंदू न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की रीढ़ है और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद जाविर जैसे ऊर्जावान, कर्मठ और जुझारू नेता के नेतृत्व में युवा कांग्रेस हजारीबाग को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद जाविर को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की और संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

