शैलेश चंद्रवंशी ने ओल्ड एज होम में वृद्धजनों के बीच मनाया जन्मदिन, सेवा और संवेदना का दिया संदेश
हजारीबाग |
आज दिनांक 27 दिसंबर 2025 को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण समिति के सचिव सह युवा समाजसेवी श्री शैलेश कुमार चंद्रवंशी ने अपने जन्मदिन को सादगी एवं सेवा भाव के साथ मनाते हुए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने हजारीबाग एसपी कोठी के समीप स्थित ओल्ड एज होम पहुंचकर वहां निवास कर रहे वृद्धजनों के साथ समय बिताया तथा उनके बीच वस्त्र,फल एवं नाश्ते का वितरण कर अपना जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर शैलेश कुमार चंद्रवंशी ने वृद्धजनों से आत्मीय बातचीत की, उनकी समस्याओं को सुना और उनके अनुभवों से सीख लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज की नींव हमारे बुजुर्गों के अनुभव और आशीर्वाद से मजबूत होती है। ऐसे में उनका सम्मान और सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि वह हर वर्ष अपना जन्मदिन जरूरतमंदों, असहायों और समाज के उपेक्षित वर्ग के बीच सेवा कार्य कर मनाते हैं। इस प्रकार जन्मदिन मनाने से उन्हें आत्मिक संतुष्टि और समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाने का अवसर मिलता है।वृद्धजनों ने शैलेश चंद्रवंशी को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस सेवा कार्यक्रम में शैलेश चंद्रवंशी के साथ उनके सहयोगी एवं मित्रगण भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से ललन ओझा,अतिशय जैन,अंशु सिंह,आलोक कुमार, कुंदन कुमार,हितेश रंजन,हर्ष सिन्हा,मेहुल खंडेलवाल सहित अन्य लोग शामिल थे।

