WhatsApp Group Join Now
दुर्गा मंदिर बरकट्ठा में शिव गुरु समिति की बैठक. 25 फरवरी को शिव गुरु महोत्सव मनाने का निर्णय
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। दुर्गा मंदिर बरकट्ठा के प्रांगण में शिव गुरु समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 25 फरवरी को सूर्यकुण्ड धाम परिसर में शिव गुरु महोत्सव मनाया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से मुखिया प्रमिला देवी, पूर्व प्रमुख सह पंसस प्रिती गुप्ता, पूर्व मुखिया बसंत साव, रामखेलावन यादव, जिवलाल साव, प्रकाश दास, टुकलाल नायक, इंद्रजीत प्रसाद, चंदन वर्णवाल, बगोदर प्रखंड संयोजक रामेश्वर साव समेत दर्जनों शिवगुरु और शिव बहन उपस्थित थीं।

