Ad image

श्री श्री 108, पंचदिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकला गया कलश यात्रा का आयोजन

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

श्री श्री 108, पंचदिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकला गया कलश यात्रा का आयोजन

चंदवारा प्रखंड संवाददाता
मंटु सोनी

चंदवारा : चंदवारा प्रखंड के उरवा पंचायत स्थित बाबा लाइन होटल के संचालक गौरी शंकर बरनवाल के घर श्री श्री 108 पंचदिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन फरवरी को भव्य कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा का शुभारंभ आचार्य सह प्रवचनकर्ता विशेश्वर पाण्डेय एवं मुखिया मनोज पासवान, जिप सदस्य नीतू यादव, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार बंटी मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी कोषाध्यक्ष विनोद प्रसाद बरनवाल, जे एल के एम नेता कृष्णा यादव, ने सभी कलश यात्रियों के माथे पर कलश रख रवाना किया। वहीं यज्ञ में मुख्य पुजारी के रूप में गौरी शंकर बरनवाल एवं शशिकला देवी थी ।

- Advertisement -

कलश यात्रा में ग्राम उरवा मोड़ सहित अगल बगल बस्ती के लगभग 351 महिलाएं एवं कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। कलश यात्रा तिलैया डैम शांति चौक होते हुए उरवा चांदनी चौक से शिव मंदिर छठ घाट गाजे बाजे व धार्मिक नारों के साथ उत्तरवाहिनी पहुंची जहां यज्ञाचार्य विशेश्वर पाण्डेय व अन्य पुजारीयों ने विधि विधान व मंत्र उच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा चांदनी चौक होते हुए पुनः यज्ञ मंडप पहुंची।
कलश यात्रा में नकुल पाण्डेय, मनोरंजन पाण्डेय, पूर्व मुखिया बीरेंद्र पासवान, मनोज प्रसाद बरनवाल, अशोक सिंह, विनोद मोदी, नरेश मोदी, महरू मोदी, सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष उपस्थित थे l

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *