Ad image

बरही चौक पर जेसीबी लदे ट्रेलर से उठा अचानक धुआं, लोगों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरही चौक पर जेसीबी लदे ट्रेलर से उठा अचानक धुआं, लोगों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

संवाददाता : बरही

बुधवार रात करीब 9:30 बजे बरही चौक पर उस समय अफरातफरी मच गई जब जेसीबी मशीन लदे एक ट्रेलर से अचानक धुआं उठने लगा। धुआं फैलते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई।स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए पानी की व्यवस्था कर धुएं पर काबू पाने का प्रयास किया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हो सकी। ट्रेलर पर भारी जेसीबी मशीन लदी होने के कारण आग लगने की संभावना से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी, लेकिन लोगों की सतर्कता से दुर्घटना टल गई।

- Advertisement -

घटना के चलते बरही चौक पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों के प्रयास और स्थिति सामान्य होने के बाद आवागमन बहाल किया गया। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि धुआं शॉर्ट सर्किट के कारण उठा होगा। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि समय रहते प्रयास न किए जाते तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *