Ad image

समाजसेवी बबन सिंह गरीब, असहायों के बीच कंबल वितरण कर मिसाल पेश की

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

समाजसेवी बबन सिंह गरीब, असहायों के बीच कंबल वितरण कर मिसाल पेश की

राजपुर पंचायत सचिवालय में करीब ढाई सौ लोगों के बीच किया कंबल का वितरण

विकाश कुमार कान्हाचट्टी

समाजसेवी सह व्यवसाय बबन सिंह ने गुरुवार को राजपुर पंचायत सचिवालय में करीब ढाई सौ लोगों के बीच कंबल वितरण किया। इस वक्त चतरा जिला में लगातार गिरते तापमान और कपकपाती हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों को हो रही है। उसमें भी गरीब और असहायों को तो जैसे जीना मुहाल हो गया है, इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाजसेवी सह व्यवसाय बबन सिंह ने अपने निजी खर्च से करीब ढाई सौ लोगों के बीच कंबल का वितरण किया है। कंबल पाकर गरीब असहाय बुजुर्गों की चेहरों पर खुशी झलक रही थी। कंबल वितरण के बाद समाजसेवी बबन सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे जरूरतमंदों तक मदद पहुंचना हमारा पहला कर्तव्य होना चाहिए, और यही सच्ची सेवा है।

- Advertisement -

यदि हमारी इस कोशिश से आपलोगों को राहत मिलती है, मदद होता है तो यही सच्ची सुकून है हमारे लिए। मैं हमेशा गरीबों, असहायों के साथ खड़ा हु। मैं कोई राजनीति करने नहीं आया है बल्कि सेवा करने आया हु और यही हमारा उद्देश्य भी है। मौके पर उपस्थित राजपुर मुखिया विकास कुमार सिंह ने कहा कि बबन सिंह जी का यह प्रयास हम जैसे युवाओं को समाज सेवा के क्षेत्र में ईमानदारीपूर्वक बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा देता है। इसी तरह के सकारात्मक प्रयास से हम मजबूत समाज की कल्पना को साकार कर सकते हैं। वही मौके पर राजपुर पंचायत सचिव सतीश कुमार , उपमुखिया बैजनाथ राणा, सभी वार्ड सदस्य, राहुल ठाकुर, समाजसेवी इंद्रदेव प्रसाद दांगी, सुशील सिंह, राकेश यादव, मुखारविंद दांगी, विशाल पटेल, अजय राणा, राजू राम,मनीष दांगी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *