Ad image

लगनवा निवासी समाजसेवी गफूर मियां की 104 वर्ष की उम्र में इंतकाल. विधायक अमित यादव ने शोक व्यक्त किया

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

लगनवा निवासी समाजसेवी गफूर मियां की 104 वर्ष की उम्र में इंतकाल. विधायक अमित यादव ने शोक व्यक्त किया

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम शिलाडीह पंचायत समिति सदस्य अमृना बीबी के ससुर एवं समाजसेवी समीम अंसारी के दादा गफूर मियां की 104 वर्ष की उम्र में इंतकाल हो गया। सोमवार एक दिसंबर की शाम को गफूर मियां ने अपने घर पर अंतिम सांस ली। बनवारी गांव का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति स्वस्थ व नमाज का पाबंद रहते हुए दुनिया से भरा पुरा परिवार छोड़ गये हैं। जिसके निधन से क्षेत्र में सभी धर्मों के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। शोक व्यक्त करने वालों में झामुमो केंद्रीय सदस्य यासीन खान, बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह पंसस कुद्दूश अंसारी, पूर्व पंसस लोकनाथ राणा, उपमुखिया सहदेव पासवान, आदिवासी समाज के प्रखंड अध्यक्ष रामजी बेसरा, प्रधानाध्यापक मुजीब अंसारी समेत अन्य लोग शामिल हैं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *