सॉफ्टेक कंप्यूटर एजुकेशन का वार्षिक शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक सम्पन्न
शैक्षणिक भ्रमण शिक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा : निदेशक
बरही
हजारीबाग रोड स्थित सॉफ्टेक कंप्यूटर एजुकेशन की ओर से वार्षिक शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों ने निदेशक जयदीप कुमार सिन्हा के निर्देशन में रांची स्थित बिरसा जैविक उद्यान (चिड़ियाघर), तितली घर, मछली घर, हुंडरु फॉल, टैगोर हिल सहित अन्य प्रमुख शैक्षणिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यवहारिक, अनुभवात्मक एवं पर्यावरणीय शिक्षा प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने चिड़ियाघर एवं अन्य स्थलों के अवलोकन से प्राकृतिक, भौगोलिक और पर्यावरणीय गतिविधियों को नजदीक से समझा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए निर्धारित माइक्रोन से कम प्लास्टिक के उपयोग से परहेज करने और आम लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की सामूहिक प्रतिज्ञा भी दोहराई।
निदेशक जयदीप कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक भ्रमण शिक्षण का एक अहम हिस्सा है, जिससे विद्यार्थियों का मानसिक विकास होता है और वे समाज, पर्यावरण एवं विज्ञान को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। उन्होंने बताया कि सॉफ्टेक कंप्यूटर एजुकेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करना संस्थान की परंपरा है। इस भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने में सेंटर मैनेजर रूमी कुमारी, लैब इंस्ट्रक्टर रोहित कुमार, भोला राम, शिवानी तथा सीएससी ऑपरेटर सबिता कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। भ्रमण में पूर्ववर्ती छात्र बैजनाथ महतो, जुली सिंह, सोनाली पांडेय, पंकज कुमार, दिलीप भुइयां, धोनी कुमार सहित अणु, साक्षी, सीमा, श्रुति, अराधना, ब्यूटी, सुनील, आयुष, नंदनी, प्रिया, ऋषि, देवराज, अमित, विभांशु आदि विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में निदेशक सपरिवार अपनी धर्मपत्नी ज्योति वर्मा, पुत्री दीया एवं पुत्र शुभ के साथ उपस्थित रहे। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं आनंदमय सिद्ध हुआ।

