Ad image

सेवा सप्ताह के तहत बरही में बाल संस्कार केंद्रों के बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सेवा सप्ताह के तहत बरही में बाल संस्कार केंद्रों के बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

बरही

स्वामी विवेकानंद जी के कथन त्याग और सेवा ही भारतीय संस्कृति का मूल आधार है, सेवा परमो धर्म: को चरितार्थ करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक देशभर में एक लाख से अधिक सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में बरही प्रखंड के पांच बाल संस्कार केंद्रों पडिरमा, पुरहारा, बेंदगी, शबरीनगर एवं अंबेडकर नगर के बच्चों के प्रतिभा विकास हेतु खेलकूद प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

यह कार्यक्रम सेवा सप्ताह के षष्ठम दिवस पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में खण्ड सेवा प्रमुख राजु कुमार, क्षेत्र सेवा प्रमुख त्रिवेणी साव, खण्ड कुटुम्ब प्रबोधन संयोजक राजेन्द्र केशरी, शाखा सेवा कार्यकर्ता डॉ. बिनोद साव, विहिप सह जिला मंत्री गुरुदेव गुप्ता सहित कई गणमान्य लोगों ने योगदान दिया। इसके अलावा भामाशाह सरस्वती विद्या मंदिर बरही के प्रधानाचार्य रजनीश पाण्डेय, प्रिंस रविशंकर, सोमनाथ कुमार, योगेश्वर साव, कुन्दन कुमार, आशीष केशरी, दीपु चौरसिया, अनिल केशरी, मनोज शंकर एवं अनेक स्वयंसेवकों के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना विकसित करना एवं उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *