युवा साथी झारखंड का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह संपन्न, सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र
संस्था में दिखा आपसी समन्वय, एकजुटता और सौहार्द का अनूठा संगम
बरही
युवा साथी झारखंड संस्था द्वारा रविवार को प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण जवाहर घाट बरही में वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के उत्थान में संस्था की भूमिका, वर्ष 2025 के दौरान किए गए सामाजिक एवं संगठनात्मक क्रियाकलापों की समीक्षा की गई, वहीं आने वाले नववर्ष 2026 की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के सदस्य संजय मेहता ने किया एवं संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि युवा साथी झारखंड हमेशा समाज के हित, सम्मान और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करता रहा है। इस तरह के आयोजन से संस्था के भीतर आपसी भाईचारे, सहयोग और एकजुटता को मजबूती मिलता है।
व्यस्त जीवनशैली और चुनौतीपूर्ण माहौल में ऐसे आयोजन मानसिक स्फूर्ति प्रदान करते हैं तथा संगठन के अन्दर नई ऊर्जा प्रदान करती है। मैं चाहता हूं कि संस्था के द्वारा इस तरह के सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि सामाजिक कार्यों के साथ साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, कला एवं संस्कृति, रोजगार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आपसी समन्वय और सहयोग बना कर समाज के लोगों को सशक्त बनाया जा सके। युवा साथी झारखंड संस्था के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि संस्था समाज सेवा और सामाजिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। साथ ही आपसी संवाद, विचार-विमर्श और मनोरंजन के माध्यम से साथियों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत किया गया।
डीजे की मधुर धुनों पर साथियों ने जमकर नृत्य किया, जिससे पूरा वातावरण उल्लास और उमंग से भर उठा। इस अवसर पर अध्यक्ष के हाथों संस्था के सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया एवं पुराने साथियों को फिर से संस्था में शामिल किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य और समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के उपाध्यक्ष सरफराज खान, उप सचिव आशीष यादव, सोशल मीडिया प्रभारी अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष अजय मेहता, महामंत्री सहजाद आलम,संरक्षक सतीश गुप्ता, महासचिव विकास यादव, दीपेश कुमार, सचिन, परमेश्वर, नफ़ील इमरोज, शहाबुद्दीन, गुलाम, सहमद, विजय, नईम, शंकर, जुनैद, अनुपम, पंकज, अजय कुशवाहा, गौतम, प्रकाश, शकील, कौशल, अनिल यादव, अमित, रवि, रेवल, आनंद, शाहिद, वसीम, नेहाल, रहमत, प्रेमचंद, मुकेश, दीपक यादव, दुर्गी, विनोद, विक्की, मुकेश पासवान, अफसर, हेमंत, समसाद, सुजीत, प्रदीप, रिजवान, संदीप, आदित्य, लोकेश, पिंटू आदि का योगदान रहा।

