Ad image

कोल्हुआकला में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य संत शिरोमणि रविदास जयंती

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

कोल्हुआकला में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य संत शिरोमणि रविदास जयंती

संत शिरोमणि रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारा और मानवता का संदेश दिया : मंगलदेव यादव

संवाददाता : बरही

कोल्हुआकला पंचायत अंतर्गत ग्राम तिलैया बस्ती में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर संत रविदास जी के विचारों और उनके आदर्शों को स्मरण किया। जयंती समारोह में पंचायत के मुखिया मंगलदेव यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ पंचायत समिति सदस्य प्रभु यादव एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य ज़मीर उद्दीन की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी जनप्रतिनिधियों ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और शत-शत नमन किया।

- Advertisement -

अपने संबोधन में मुखिया मंगलदेव यादव ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारा और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर एक समतामूलक समाज की कल्पना की, जो आज भी प्रासंगिक है। पंचायत समिति सदस्य प्रभु यादव ने भी संत रविदास जी के विचारों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में संत शिरोमणि रविदास जी को शत-शत नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *