एतवारी छठ पर्व भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित के साथ हुआ संपन्न
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र में आस्था और उत्साह के साथ पारंपरिक एतवारी छठ पर्व मनाया गया। एतवारी छठ पर्व जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में बड़का छठ भी कहा जाता है। शनिवार को श्रद्धालु व्रत धारिणी महिलाओं ने विधि-विधान के साथ खड़ना का व्रत पूरा किया। इसके तहत व्रतियों ने निर्जला उपवास से पूर्व गुड़ और चावल से बने खीर-रोटी का प्रसाद ग्रहण किया। रविवार की संध्या विभिन्न जलाशयों में भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित किया। इसके लिए विभिन्न गांवों के छठ घाटों को सजाया-संवारा गया. घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। बरकट्ठा बाजार में शनिवार की सुबह में ही पूजा-सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। रविवार को संध्या बेला में अर्घ्य अर्पित करने के साथ तीन दिवसीय एतवारी छठ पर्व का आज समापन हो गया।

