शिक्षाविद उच्च विद्यालय के फाउंडर पूर्व प्रधानाध्यापक स्व रामकृष्ण मेहता की चतुर्थ पुण्यतिथि मनाई गई
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। राजकीय उच्च विद्यालय बरकट्ठा के संस्थापक व पूर्व प्रधानाध्यापक स्व रामकृष्ण मेहता की चतुर्थ पुण्यतिथि मनाई गई। सलैया मोड़ स्थित यशोदा रामकृष्ण पब्लिक स्कूल परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुरुआत मुख्य अतिथि जिप सदस्य प्रतिनिधि सह शिक्षक यमुना साव, विद्यालय निदेशक स्व मेहता के पुत्र अरूण कुमार मेहता ने स्व रामकृष्ण मेहता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
यमुना साव ने कहा स्व रामकृष्ण मेहता एक सजग शिक्षाविद थे, उन्होंने दूरदर्षिता का परिचय देते हुए बरकट्ठा में हाई स्कूल की नींव डाली। उन्होंने कहा की वह हाई स्कूल बरकट्ठा के फाउंडर एचएम थे। जिन्होंने बरकट्ठा में स्कूल की बुनियाद रखकर काफी जद्दोजहद कर उसको काफी परेशानियो का सामना करते हुए खड़ा किया था। कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल आनंद कुमार ने किया। इस अवसर पर संस्थापक यशोदा देवी, लेखापाल आलोक कुमार, सुनीता देवी, द्वारिका प्रसाद, शिक्षिका अंकिता कुमारी, प्रीति कुमारी, शाहीन खान, अल्पना कुमारी, कल्पना कुमारी, प्रेमलता देवी, सुदामा प्रसाद समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

