सांढ़ पंचायत के मुखिया ने पंचायत से सरकारी पदों में कार्यरत पदाधिकारियों को सम्मानित किया
बड़कागांव रितेश ठाकुर
बड़कागांव: सांढ़ पंचायत भवन में मुखिया सुलेखा कुमारी के नेतृत्व में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि भीखन महतो व संचालन शिक्षक मनोज कुमार मानव ने किया। इस दौरान सांढ़ पंचायत के
सरकारी नौकरियों में योगदान देने वाले पदाधिकारी, अधिकारी व शिक्षक सहित अन्य पदों पर कार्यरत लोगों को गुलदस्ता, माला पहना कर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी ने बधाई देते हुए कहा कि इस तरह का कार्यक्रम हम पहली बार देखे हैं, जो सरकारी सेवा में कार्यरत लोगों को एक जगह लाकर सम्मानित करने का कार्य किया है, इसके लिए आयोजनकर्ता को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं। लोगों को एक – दूसरे से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होता है। एक – दूसरे को जानने समझने का मौका मिलता है। हम भी अपने गांव पंचायत में जाकर इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को सम्मानित करने का कार्य करेंगे। सरकारी पदों पर कार्यरत सभी लोगों से आग्रह किया गया है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा की रोशनी पहुंचे इसके लिए सभी लोगों को अपनी-अपने जिम्मेदारी को निभाना जरूरी है। इस तरह के सम्मान से आने वाले समय में बच्चों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी, शिक्षा समाज के विकास का मात्र एक मंत्र है, पंचायत के लोगों की मांग पर श्री चौधरी ने सांढ़ पंचायत में लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की है। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मुकुलेदेव नारायण ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा सांढ पंचायत में 70 लोग जो मेरी जानकारी में है, सरकारी सेवा में विभिन्न पदों पर आसीन है। यह पंचायत के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है। शिक्षा ही एक ऐसी मूल मंत्र है, जो की जीवन शैली और विकास का साधन है। मौके पर जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, उपप्रमुख वचन देव कुमार, मुखिया सुलेखा कुमारी, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुमार प्रसाद ,पूर्व प्रमुख सह जिला परिषद सदस्य टुकेश्वर प्रसाद, पूर्व पंसस बासमती कुमारी, कुशवाहा समाज सचिव गिन्नी वर्मा, समाजसेवी मनोहर प्रसाद दांगी, हरिशंकर प्रसाद, सेवानिवृत्ति प्रोफेसर भोलानाथ कुशवाहा, गुरुदयाल प्रसाद जिज्ञासु , सुखदेव प्रसाद ,कृतियानंद प्रसाद आदि उपस्थित थे।
इन लोगों को किया गया सम्मानित
सांढ़ पंचायत के लोग सरकारी सेवा में प्रोफेसर भीम राम, आलोक रंजन, राम रंजन, प्रोफेसर कनक रागनी, दशरथ प्रसाद कुशवाहा, लीलावती कुमारी, संजय कुमार, ,मनोज कुमार, जलधर प्रसाद ,सुनीता कुमारी, महेंद्र प्रसाद दांगी, मुखलाल महतो ,काजल कुमारी, शिवम कुमार ,राहुल कुमार ,नागेश्वर कुमार, शिल्पी कुमारी, साधना नंदन,रवि किशोर कुमार ,अवधेश कुमार ,मनोज कुमार , बृजेश कुमार, नर्सिंग प्रसाद दांगी, विष्णु दयाल कुशवाहा, शंभू प्रसाद, प्रमोद कुमार, विजय कुमार, मुरली महतो ,नागेंद्र कुमार, कैलाश प्रसाद ,खुशबू कुमारी, चंदन कुमार ,आशीष कुमार, अभिषेक कुमार, महादेव कुमार राणा, गितेश कुमार ,संजीव कुमार, देवनारायण प्रसाद, आलोक कुमार दांगी, धर्मपाल कुमार ,धर्मेंद्र प्रसाद ,मनोज प्रभाकर, विकास कुमार पांडे, अनुज कुमार पांडे, प्रभात कुमार पांडे ,लक्ष्मी कुमारी, कैलाश कुमार देवनारायण महतो सहित अन्य लोगों सम्मानित किए गए।

