Ad image

बरही प्रखंड सहायक अध्यापक महासंघ की बैठक संपन्न, मनोज कुमार घोष बने संरक्षक एवं रंजीत कुमार सिंह बने प्रखंड सचिव

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरही प्रखंड सहायक अध्यापक महासंघ की बैठक संपन्न, मनोज कुमार घोष बने संरक्षक एवं रंजीत कुमार सिंह बने प्रखंड सचिव

बरही

बरही प्रखंड सहायक अध्यापक महासंघ प्रखंड इकाई की बैठक रविवार को अब्दुल कलाम पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार यादव ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज कुमार घोष उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड कमेटी का विस्तार करना था। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के तहत मनोज कुमार घोष को प्रखंड कमेटी का संरक्षक मनोनीत किया गया, वहीं रंजीत कुमार सिंह को प्रखंड सचिव के पद पर मनोनीत किया गया।

- Advertisement -

इस निर्णय पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सहमति जताई और नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी। बैठक के दौरान सहायक आचार्य परीक्षा में चयनित सभी सहायक आचार्यों को प्रखंड कमेटी की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार यादव के अलावा मनोज कुमार घोष, अनिल केसरी, मनोज कुमार ठाकुर, संतोष कुमार भैया, फुलेश्वर सिंह, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद सनावर, नंदलाल राणा, जोगेंद्र राणा, महेश यादव सहित कई सहायक अध्यापक एवं महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *