Ad image

रमा खलखो के महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बरही के कांग्रेसियों में खुशी की लहर

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रमा खलखो के महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बरही के कांग्रेसियों में खुशी की लहर

बरही

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में रमा खलखो की नियुक्ति पर बरही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके मनोनयन के बाद बरही प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। बरही प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने रमा खलखो को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि रमा खलखो का संगठनात्मक अनुभव और समर्पण कांग्रेस पार्टी के लिए मजबूत स्तंभ साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि रमा खलखो के नेतृत्व में महिलाओं की आवाज और बुलंद होगी तथा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। श्री वारसी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन नए मुकाम हासिल करेगा। बधाई देने वालों में जिला उपाध्यक्ष डॉ. निजामुद्दीन अंसारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, दीपक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष, विष्णुधारी महतो, प्रकाश विश्वकर्मा, संतोष रजवार, सुनील केशरी समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *