Ad image

भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को टोनी जैन ने दी बधाई, भेंट किया श्रीरामचरित मानस

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को टोनी जैन ने दी बधाई, भेंट किया श्रीरामचरित मानस

हजारीबाग

झारखंड भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को भाजपा के वरिष्ठ नेता टोनी जैन ने शुभकामनाएं देते हुए श्रीरामचरित मानस भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर टोनी जैन ने कहा कि आदित्य साहू के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा और अधिक सशक्त होगी तथा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। टोनी जैन ने कहा कि श्रीरामचरित मानस केवल एक धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, कर्तव्य, मर्यादा और सुशासन की प्रेरणा देने वाला महाग्रंथ है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आदित्य साहू अपने कार्यकाल में इन्हीं आदर्शों को आत्मसात करते हुए संगठन को मजबूत करेंगे और प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि आदित्य साहू एक कर्मठ, ऊर्जावान और जमीनी नेता हैं, जिनका संगठनात्मक अनुभव पार्टी के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और पार्टी जन-जन तक अपनी नीतियों और विचारधारा को प्रभावी रूप से पहुंचाने में सफल होगी। इस मौके पर आदित्य साहू ने टोनी जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा भाजपा की विचारधारा को जनहित में आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता केपी ओझा, पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप एवं जिला महामंत्री सुमन कुमार ने भी नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *