Ad image

बसरिया पंचमाधव में दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का शुभारंभ

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बसरिया पंचमाधव में दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का शुभारंभ

बरही

बरही प्रखंड अंतर्गत बसरिया पंचायत के पंचायत सचिवालय में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, हजारीबाग के तत्वावधान में कृषक महिलाओं के लिए दो दिवसीय कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों से अवगत कराकर उनकी आय में वृद्धि करना है। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को उन्नत बीजों के चयन एवं उपयोग, कीटनाशकों के सुरक्षित एवं संतुलित प्रयोग, फसल रोग नियंत्रण तथा उन्नत तकनीकों के माध्यम से पैदावार बढ़ाने के विषय में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

- Advertisement -

विभागीय प्रशिक्षकों द्वारा व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से खेती को लाभकारी बनाने के उपाय बताए जा रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य प्रतिनिधि हरेंद्र गोप की उपस्थिति रही। वहीं प्रशिक्षक एवं किसान मित्र के रूप में राजेंद्र यादव ने किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में कृषक महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें खुशबू कुमारी, सीमा देवी, अफसाना बानो, नीलम देवी, संगीता देवी, सरस्वती देवी, पार्वती देवी, कविता देवी सहित अन्य महिला कृषक एवं सभी कृषि प्रशिक्षक शामिल रहे। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से किसानों को नवीन तकनीकों की जानकारी मिलती है, जिससे वे कम लागत में अधिक उत्पादन कर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *