बरकट्ठा मेन रोड़ से अज्ञात बाइक सवार उच्चकों ने महिला से सोना का चैन छिनतई कर हुआ फरार
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। बरकट्ठा मेन रोड़ से महिला के गले से सोना का चैन छिनतई कर लेने का मामला सामने आया है। इस बाबत ग्राम कोनहराखुर्द निवासी रेशमा सिंह पिता गिरधारी सिंह ने बरकट्ठा थाना में आवेदन दिया है। जिसमें लिखा है कि शुक्रवार को अपनी आधार कार्ड का फोटो कॉपी करने बरकट्ठा मेन रोड़ स्थित विजय प्रिंटर गई थी। दुकान से फोटो काॅपी करवाकर निकलते ही पहले से घात लगाये मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों ने गले से 18 ग्राम सोना का चैन झपट्टा मारकर फरार हो गया। घटना के बाद भुक्तभोगी महिला ने बरकट्ठा थाने में आवेदन देकर कानूनी करवाई की मांग किया है। जानकारी हो की पिछले 14 जनवरी से चल रही सूर्यकुंड मेले में चैन छिनतई के बाद से लगातार अपराध का मामला बढ़ता जा रहा है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

