एनटीपीसी मैती बड़कागांव में उषा मार्टिन द्वारा कैरियर काउंसलिंग का आयोजन
बड़कागांव रितेश ठाकुर
एनटीपीसी मैती बड़कागांव में उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी, रांची के द्वारा कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उनके कैरियर के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करना और आईटीआई से डिप्लोमा, बी टैक , एम टैक और पीएचडी उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने छात्रों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी – जैसे कि इलेक्ट्रिशियन, फिटर और वेल्डर,उन्होंने छात्रों को इन ट्रेडों में करियर बनाने के लिए आवश्यक कौशल और योग्यता के बारे में भी बताया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों से अपने सवाल पूछे और अपने करियर के बारे में सलाह ली।
उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने छात्रों को उनके करियर के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। एनटीपीसी मैती बडकागांव के प्राचार्य मिथिलेश उपाध्याय ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उनके कैरियर के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करना और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना था। उन्होंने कहा कि उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने छात्रों को बहुत अच्छी जानकारी प्रदान की और उन्हें अपने करियर के बारे में सलाह दी। इस कार्यक्रम में एनटीपीसी मैती के कर्मचारी मो. इरफान, मुकेश कुमार, अमरेश विद्यार्थी, विकाश चौरसिया, शहीद अख्तर, शिवलाल महतो ,श्रीनाथ श्री, उपेंद्र कुमार, संजीत मेहता, प्रदीप गुप्ता, सुनील सिंह, रवि कुमार मौजूद थेI

