Ad image

बरकट्ठा में ग्रामीण चिकित्सक संगठन की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरकट्ठा में ग्रामीण चिकित्सक संगठन की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित उत्तरी पंचायत भवन में नवीन ग्रामीण चिकित्सक सगंठन प्रखंड ईकाई बरकट्ठा की बैठक हुई। अध्यक्षता महेंद्र प्रसाद ने किया. बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया। सस्था के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सकों को बिहार के तर्ज पर ट्रेनिंग देकर जनता सेवक के लिए स्वास्थ्य विभाग में लगाया जाये। हमलोगों को झोला-छाप कहकर अपमानित नही किया जाये।

- Advertisement -

सचिव कौशल मेहता ने कहा कि कोरोना काल में ग्रामीण चिकित्सक ने ही अपनी सेवा देकर लाखों लोगो को बचाया है। निर्णय लिया गया कि जिला में संगठन की महाबैठक आयोजित कर ग्रामीण चिकित्सक अपनी मांग झारखंड सरकार के समक्ष रखेंगे। संगठन के लोगों ने आगामी 22 फरवरी को प्रखंड कमेटी गठन को लेकर बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर बैठक में इचाक प्रखंड से कृष्णा ठाकुर, दिनेश बाब, दुर्गी लाल, महावीर, बरकट्ठा से महेश मोदी, सहदेव प्रसाद, बासुदेव प्रसाद, महेन्द्र प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *