बेडोकला गांव स्थित विद्या निकेतन स्कूल व मॉडर्न पब्लिक स्कूल सरकारी आदेश के बावजूद खुला. बीईईओ ने संज्ञान लेते हुए संचालक से मांगा स्पष्टीकरण
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बेडोकला में निजी विद्यालय के संचालक सरकारी आदेश का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन कर रहे हैं। हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जिले भर के सरकारी एवं निजी विद्यालय में कक्षा केजी से लेकर छह तक सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया था। बावजूद प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बेडोकला स्थित विद्या निकेतन स्कूल और मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विद्यालय खुला रखा गया।
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों विद्यालय के संचालक पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद प्रशासन के आदेश को दरकिनार कर लगातार विद्यालय को खोल रखा है। इस बाबत विद्यालय के संचालक संजय कुमार से जानकारी लेने के लिए फोन किया गया पर उन्होंने मोबाइल नही उठाया। इस बाबत प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मुझे मिली है। जिसकी जांच शिक्षा विभाग के सीआरपी से कराने पर मामले को सही पाये जाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि सरकारी आदेश के बावजूद विद्यालय खोलने को लेकर स्कूल संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिसके पश्चात नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।

