Ad image

स्व आदित्य सिंह के श्राद्धक्रम में शामिल हुए विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, दी श्रद्धांजलि

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

स्व आदित्य सिंह के श्राद्धक्रम में शामिल हुए विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, दी श्रद्धांजलि

चौपारण

चौपारण सोहर गांव निवासी आशीष सिंह के पिता स्वर्गीय आदित्य सिंह के श्राद्धक्रम का आयोजन श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन चौपारण के संयोजक सह भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह के आमंत्रण पर विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन के अध्यक्ष मंजीत यादव सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य एवं सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। श्राद्धक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय आदित्य सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

- Advertisement -

इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि स्वर्गीय आदित्य सिंह एक कर्मठ किसान थे और सामाजिक तथा राजनीतिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही। वे सदैव जनसेवा और समाजहित के कार्यों में अग्रणी रहते थे, जिससे क्षेत्र में उनकी अलग पहचान बनी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अध्यक्ष मंजीत यादव के अलावा युवा कांग्रेस बरही विधानसभा अध्यक्ष मनोहर यादव, कांग्रेस युवा प्रदेश महासचिव रघुनंदन, जमुना यादव, गाजो यादव, देवचंद यादव सहित अनेक ग्रामीण एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *