Ad image

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि को किया गया स्वागत

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि को किया गया स्वागत

बड़कागांव रितेश ठाकुर

बड़कागांव पश्चिमी पंचायत भवन में बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साव के अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी ने दोनों नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष बड़कागांव पश्चिमी मंडल से शिव शंकर उर्फ़ शिबू मेहता, उरीमारी मंडल से विजय यादव साथ ही साथ मनीष पांडे को प्रतिनिधि बड़कागांव पश्चिमी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर, अंग वस्त्र देकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। वहीं पूर्वी मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने कहा की पाटी ने जो मुझपर भरोसा रखते हुए जिम्मेवारी सौंपी है उस पर खरा उतरते हुए विश्वास दिलाना चाहता हूं कि पार्टी स्तर को बुथ से लेकर मंडल तक मजबूत बनाने का प्रयास करूंगा।

- Advertisement -

वहीं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष शिबू मेहता ने कहा कि मुझे पार्टी जो मंडल का दायित्व सौंपी है, मैं आप सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि मैं सभी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान एवं पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। कार्यक्रम का संचालन बड़कागांव पश्चिम मंडल महामंत्री नरसिंह प्रसाद एवं सभा की समापन बड़कागांव पूर्वी मंडल महामंत्री सुमन गिरी ने किया। इस स्वागत समारोह में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बेचन साव, भिखन महतो, श्रीकांत निराला, ज्ञानेश्वर शर्मा, अवध किशोर यादव, अमित रजक, अशोक साहू, रामस्वरूप महतो, राजेश कुमार यादव, नंदलाल महतो, प्रदीप महतो, किशोर कुमार मेहता, उदय मेहता, कैलाश राणा, कृष्ण गुप्ता, विष्णु गुप्ता, भागीरथ ठाकुर, कजरू साहू, राज किशोर साव इत्यादि इस समारोह में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ उपस्थित हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *