Ad image

पंचायत में धर्म परिवर्तन के प्रलोभन से महिलाएं हो रही प्रभावित, सतर्क रहने की जरूरत : मुखिया राजेन्द्र प्रसाद

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पंचायत में धर्म परिवर्तन के प्रलोभन से महिलाएं हो रही प्रभावित, सतर्क रहने की जरूरत : मुखिया राजेन्द्र प्रसाद

बरही

धनवार पंचायत क्षेत्र में लोभ-लालच देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना लगातार सामने आने के बाद धनवार मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने सतर्क रहने की अपील की है। धनवार पंचायत के मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने पंचायत व क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में लालच, प्रलोभन, धमकी या झूठे वादे के आधार पर धर्म परिवर्तन करवाना न सिर्फ सामाजिक सौहार्द के खिलाफ है, बल्कि कानूनन भी दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि पंचायत में कुछ असामाजिक तत्व लोगों की आर्थिक व पारिवारिक कमजोरी का फायदा उठाकर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -

मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने स्पष्ट कहा कि पंचायत में शांति, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी के साथ धोखे, लालच, नौकरी-पैसे का प्रलोभन, इलाज का भरोसा या किसी अन्य प्रलोभन के बदले धर्म बदलवाने की कोशिश की जाती है, तो तुरंत पंचायत प्रतिनिधि, प्रशासन या नजदीकी थाना को सूचना दें। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ समाज को तोड़ने का काम करती हैं और इन पर सख्त कार्रवाई होना जरूरी है। उन्होंने पंचायत के बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा युवाओं से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें ताकि किसी भी तरह की गलत गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। मुखिया ने कहा कि प्रशासन को भी मामले की जानकारी दी गई है और यदि कोई दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने अंत में कहा कि धनवार पंचायत की पहचान शांति, भाईचारे और पारस्परिक सम्मान की रही है, जिसे हर हाल में कायम रखा जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पंचायत के लोग एकजुट रहकर इस तरह की असामाजिक हरकतों को रोकेंगे और समाज में सद्भाव का माहौल बनाए रखेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *