Ad image

यशोदा रामकृष्ण पब्लिक स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया. विधायक अमित यादव ने किया शुभारंभ

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

यशोदा रामकृष्ण पब्लिक स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया. विधायक अमित यादव ने किया शुभारंभ

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सलैया मोड़ स्थित यशोदा रामकृष्ण पब्लिक स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद, पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद, सेवानिवृत्त एचएम बासुदेव चंद्र यादव, नारायण प्रसाद, निदेशक अरुण कुमार मेहता, प्राचार्य आनंद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक हरीहर चौधरी, मधुसूदन प्रसाद, नरेश चौधरी, फाउंडर यशोदा मसोमात, सुनीता देवी, झब्बू चौधरी मौजूद थे। विधायक अमित यादव ने कहा कि स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में अपने एक वर्ष के अवधि में काफी अच्छा काम कर रहा है।

- Advertisement -

बरकट्ठा में शिक्षा जगत के प्रमुख रहे स्व रामकृष्ण मेहता के अधूरे सपनों को उनके परिजन पूरा करने में लगे हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधक से कहा कि आप अभिभावकों के साथ समय समय पर बैठक कर बच्चों की कमियों की जानकारी दें। अतिथियों ने कहा कि स्कूल में इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई के साथ साथ बच्चों को कम्प्यूटर एवं शारिरिक खेलकूद करवाना काबिले तारीफ है। मौके पर बच्चों के द्वारा भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अशोक गुप्ता, राजकुमार चौधरी, सत्तार अंसारी, परमेश्वर प्रसाद, लेखापाल आलोक कुमार, अंकिता कुमारी, शाहिन प्रवीण, प्रीति कुमारी, अल्पना कुमारी, कल्पना कुमारी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *