खपरियावां पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित
कटकमदाग
कटकमदाग प्रखंड के खपरियावां पंचायत में आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार के तहत जनता दरबार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ बैजनाथ कांति, जिला परिषद सदस्य जीतन राम, प्रमुख कुमारी विनीता, बीडीओ शिव बालक प्रसाद, सीओ सतेंद्र नारायण पासवान सहित जनप्रतिनिधियों ने किया। जेएसएलपीएस की दीदियों ने अतिथियों का प्राकृतिक पत्तों से बने ताज व माला से स्वागत किया। मौके पर 11 स्वयं सहायता समूहों को CIF के तहत 17 लाख रुपये तथा 4 समूहों को CCL के तहत 16.50 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। जनता दरबार में अबुवा आवास स्वीकृति पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, वृद्धा पेंशन स्वीकृति, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य जांच समेत कई सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगे स्टॉलों पर बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन और निष्पादन करवाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों और जेएसएलपीएस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

