युवा कांग्रेस सम्मान समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन, संगठन को मजबूत करने का लिया गया संकल्प
बरही
बरही युवा कांग्रेस द्वारा सम्मान समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन जवाहर घाट में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मंजीत यादव व संचालन कांग्रेस युवा नेता यमुना यादव ने की। इस अवसर पर कांग्रेस एससी सेल प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नागवाला, प्रमुख मनोज रजक, 20 सुत्री अध्यक्ष इकबाल रजा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जाबिर अंसारी, पूर्व जीप प्रतिनिधि मो कयूम, प्रकाश यादव, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष बैजू गहलौत, उपप्रमुख देवलाल कुशवाहा, जेएमएम प्रखण्ड अध्यक्ष देवानंद प्रसाद, रेवाली पासवान, अभिमन्यु भगत, पप्पू खान अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं कांग्रेस समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के झंडे के समक्ष अतिथियों के स्वागत से हुई।
इसके बाद नव निर्वाचित युवा प्रदेश महासचिव मनोहर यादव, युवा विधानसभा अध्यक्ष मंजीत यादव सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। एससी सेल प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत होगा। ओबीसी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नागवाला ने कहा कि आज देश और प्रदेश को युवाओं की ऊर्जा, ईमानदारी और संघर्ष की सबसे अधिक आवश्यकता है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता यदि पूरी निष्ठा से जनता की सेवा में जुट जाएं तो कांग्रेस को फिर से मजबूती के साथ आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। प्रमुख मनोज रजक ने कहा कि आज भी कांग्रेस पार्टी आम लोगों के अधिकारों, महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक समरसता जैसे मुद्दों पर सड़क से संसद तक मजबूती से आवाज उठा रही है, जो सराहनीय है। 20 सूत्री अध्यक्ष इकबाल रजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर और अल्पसंख्यक समाज की आवाज को मजबूती से उठाती रही है।
देश की आज़ादी से लेकर आज तक कांग्रेस ने लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया है। पूर्व जीप प्रतिनिधि मो. कयूम ने युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनकर आने के बाद आज युवाओं में जोश है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से समाज को काफी अपेक्षा है और उन्हे विश्वास है कि समाज के लिए वेलोग हर वक्त तत्पर रहेंगे। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जाबिर अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियां जनहित पर आधारित हैं और यह पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। आज भी कांग्रेस पार्टी आम जनता के दुःख-दर्द को समझते हुए उनके हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रही है, जिससे जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। उपप्रमुख देवलाल कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों, युवाओं और महिलाओं के हितों को सर्वोपरि रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार देने और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कांग्रेस पार्टी की सोच स्पष्ट और मजबूत है। यही कारण है कि आज कांग्रेस पार्टी पर देश की जनता का विश्वास कायम है और आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ उभरेगी।
युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मनोहर यादव ने कहा कि युवा कांग्रेस आने वाले समय में बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। संगठन का हर कार्यकर्ता जनता की आवाज बनेगा और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष मंजीत यादव ने कहा कि यह सम्मान समारोह केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को नई दिशा देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और उन्हें जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। सम्मान समारोह के उपरांत वनभोज कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर संगठनात्मक एकता और मजबूती पर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से जुटेंगे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मौके पर पप्पू खान, 20 सूत्री सदस्य रघुवीर यादव, पूर्व मुखिया दसरथ यादव, मो ताजुद्दीन, गाजो यादव, रघुनंद यादव, मीना देवी, सुनील साहू, कुणाल कतारियार, शरीफुल हक़, सुनील चंद्रवंशी, डॉ. सुनील दत्ता, इंद्रदेव यादव, मंटू सिंह, गुलाम मुस्तफा, राजू राणा, विकास यादव, सुशील केशरी, महेश प्रसाद, मनोज रविदास समेत सैकड़ो कांग्रेसी मौजूद थे।

