Ad image

कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय नारायणपुर में बाल विवाह पर आधारित डालसा के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय नारायणपुर में बाल विवाह पर आधारित डालसा के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

नाटक प्रस्तुत एवं क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से फैलाया जागरूकता,कम उम्र में शादी न करने का लिया संकल्प।

नारायणपुर (जामताड़ा) :

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जामताड़ा (डालसा) के सचिव पवन कुमार के निर्देश पर बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, नारायणपुर में बाल विवाह के खिलाफ एक जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वार्डन पारूल माजी, विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं और पीएलवी सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी शहादत अली ने किया। इसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में बाल विवाह के प्रति जागरूकता फैलाना था। बालिकाओं की एक टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रभावी प्रस्तुति दी, जिसमें बाल विवाह के समाज पर पड़ने वाले दुष्परिणामों को जीवंत ढंग से दर्शाया गया।

- Advertisement -

नाटक में शिक्षा के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया, जिससे दर्शक प्रभावित हुए।इसके अलावा, बाल विवाह एवं संविधान विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका लक्ष्य प्रतिभागियों के ज्ञान का आकलन कर जागरूकता बढ़ाना था। क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालिकाओं और नाटक टीम को वार्डन पारूल माजी तथा सहयोगी शिक्षिकाओं ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उनका हौसला बढ़ाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम में पीएलवी सदस्य मो. महफूज आलम, मो. फिरोज अंसारी, कार्तिक दत्ता, विजय कुमार, संजय सेन, प्रदीप रजक,सद्दाम अंसारी,सुनीता हंसदा एवं संधिया कुमारी,पुष्पा मुर्मू, सिंमपल कुमारी,कनक्षी हंसदा,अनु कुमारी यादि शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। यह आयोजन स्थानीय स्तर पर बाल अधिकारों की रक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश दे गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *