Ad image

जामताड़ा में सड़क हादसे में घायल बच्चे की अस्पताल में मौत,भाजपा ने निलंबन की मांग की

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

जामताड़ा में सड़क हादसे में घायल बच्चे की अस्पताल में मौत,भाजपा ने निलंबन की मांग की

झारखंड न्यूज़ 24
जामताड़ा
मनीष बरणवाल

जामताड़ा के नाला में बीते रात एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए बच्चे की सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना के विरोध में भाजपा नेता और स्थानीय लोग नाला अस्पताल पहुंचे और सिविल सर्जन, नाला बीडीओ तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के सामने दोषी कर्मचारियों के निलंबन की मांग की। भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था के कारण आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने बताया कि मृतक बच्चे के माता-पिता को अस्पताल से बाहर रेफर कर दिया गया और अस्पताल में समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही दोषियों का निलंबन नहीं किया गया तो हजारों लोगों के साथ धरना दिया जाएगा। पूर्व मंत्री सत्यानंद झा ने कहा कि बच्चे की मौत अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हुई है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों को निलंबित किया जाना चाहिए। सिविल सर्जन ने भी भरोसा दिलाया कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।मौके पर जिला उपाध्यक्ष रणजीत तिवारी, जिला सह मीडिया प्रभारी प्रदीप राउत और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *