Ad image

जामताड़ा ब्लॉक रोड मोहल्ला कृष्णनकुंज से साइबर ठग गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बन करता था साइबर ठगी

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

जामताड़ा ब्लॉक रोड मोहल्ला कृष्णनकुंज से साइबर ठग गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बन करता था साइबर ठगी

झारखंड न्यूज़ 24
जामताड़ा
मनीष बरणवाल

पुलिस अधीक्षक जामताड़ा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, राजेश मंडल, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा के नेतृत्व में पु०नि० नितिश कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए जामताड़ा थानान्तर्गत ब्लॉक रोड स्थित मोहल्ला कृष्णकुंज निवासी बासुदेव दास के घर में साईबर अपराधियों के विरूद्व छापामारी किया गया। जहां साईबर अपराध करते हुए साईबर ठग बासुदेव दास, उम्र 33 वर्ष को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। बताते चलें कि गिरफ्तार ठग वासुदेव दास का स्थायी पता-ग्राम सुगापहाड़ी, थाना करमाटाँड़, जिला जामताड़ा है। इसके पास से दस फर्जी मोवाईल,आठ सिम, पंद्रह ए०टी०एम० कार्ड,दस चेकबुक, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड तथा एक भोटर कार्ड के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इसके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 73/25, दिनांक 13.12.2025, धारा 111(2)(बी)/317(2)/317(5)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2) बी.एन.एस 2023 व 66(बी) (सी) (डी) आईटी.एक्ट व 42 (3)(ई) टेलिकम्युनिकेशन एक्ट 2023. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है।गिरफ्तार साइबर ठग के द्वारा एक्सिस बैंक एवं अन्य बैंकों के KYC अपडेट करने एवं Renewal कराने की बात बताकर उनके मोबाईल में स्क्रिन सेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर सभी तरह का गोपनीय जानकारी प्राप्त करके साईबर ठगी किया जाता था। साथ ही इसके द्वारा झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित अन्य हिंदी भाषी राज्यों के लोगों को ठगी का शिकार बनाया जाता था। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *