Ad image

मुआवजे नहीं मिलने पर परिजनों का आक्रोश,NH-419 को किया जाम

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मुआवजे नहीं मिलने पर परिजनों का आक्रोश,NH-419 को किया जाम

झारखंड न्यूज़ 24
जामताड़ा
मनीष बरणवाल

बीते शनिवार 27 दिसंबर को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मिहिजाम निवासी शिक्षक गैब्रियल कर्मकार और पत्नी मेरी मोशी कर्मकार जो आंगनवाड़ी कर्मी हैं, गंभीर रूप से घायल हो गये थे। यह हादसा झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर स्थित रूपनारायणपुर टोल प्लाजा के समीप दोपहर हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दंपति दोपहिया वाहन से मिहिजाम से रूपनारायणपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बंगाल की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही नेक्सन कार (संख्या JH-10 CU-1543) ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे।

- Advertisement -

इधर, घटना के चार दिन बाद मुआवजे की मांग को लेकर घायल दंपति के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने रूपनारायणपुर टोल टैक्स केंद्र के पास जामताड़ा-रूपनारायणपुर NH-419 को जाम कर प्रदर्शन किया। सड़क जाम के कारण कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देने के बाद जाम हटवाया।पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार जामताड़ा जिले के नाला निवासी गौतम महेरिया की बताई जा रही है, जिनका जामताड़ा में कपड़े का व्यवसाय है. फिलहाल कार थाना परिसर में जब्त है और मामले की जांच जारी है।

स्थानीय लोगों ने NH-419 पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से टोल प्लाजा के पास गति नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *