पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई भाजपा के ही नहीं बल्कि देश के सर्वकालिक सबसे बड़े नेता – प्रदीप राउत
झारखंड न्यूज़ 24
जामताड़ा
मनीष बरणवाल
जामताड़ा विधानसभा अंतर्गत जामताड़ा नगर में सुशासन दिवस के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री महान कवि भारतरत्न स्व.अटल बिहारी बाजपेयी जी के 101 वीं जन्मजयंती के शुभ अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत नें कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई भारतीय जनता पार्टी के ही नहीं बल्कि इस देश के सर्वकालिक सबसे बड़े नेता थे। बड़े-बड़े मुश्किल हालातों को भी अपने कविता पाठ के माध्यम से आसान कर देते थे। आज के समय बहुत से राजनीतिक दल सत्ता में बने रहने के लिए भारत विरोधी भी बन जाते हैं लेकिन जब वह मात्र 13 दिन के प्रधानमंत्री रहे उस वक्त उन्होंने संसद में एक गंभीर भाषण दिया।
जिसमें उन्होंने कहा कि यह सत्ता का खेल तो चलता रहेगा सत्ता आज है तो कल नहीं रहेगा लेकिन यह देश रहना चाहिए। भाजपा नेता सुनील हांसदा ने कहा कि 1924 को आज ही के दिन हमारे नेता अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया। भाजपा नेता दुबराज मंडल नें
कहा कि आज हमारे महान नेता भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी का जन्म जयंती जामताड़ा नगर में मनाया जा रहा है इन्होंने भारतीय जनता पार्टी को मुख्य धारा में लाने के लिए अपना सर्वस्त्र जीवन पार्टी के लिए दे दिया। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता राजेंद्र राउत,पिंटू गुप्ता,रंजीत राणा,अरिजीत मिश्रा,संतोष सिंह, ब्रजेश राउत,जीत दुबे,संतोष मंडल,रथु दास,राहुल शर्मा,विनोद चौबे, राजेश सिंह,सुकुमार मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे।

