जामताड़ा सदर थाना के नए प्रभारी बने मनोज कुमार महतो
कानून–व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने को जामताड़ा थाना प्रभारी ने बताई अपनी प्राथमिकता
झारखंड न्यूज़ 24
जामताड़ा
मनीष बरणवाल
जामताड़ा सदर थाना में गुरुवार को मनोज कुमार महतो ने नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान प्रभारी राजेश मंडल से विधिवत कार्यभार संभाला। इस मौके पर मुख्य रूप से नगर प्रभाग पु०नि० अब्दुल रहमान उपस्थित थे। जामताड़ा पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में मनोज कुमार महतो ने कहा कि जामताड़ा में पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य करेगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून–व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके लिए जो आवश्यक कार्रवाई होगी की जाएंगी। नए थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना जरूरी है, ताकि अपराध नियंत्रण के साथ लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके।
मनोज कुमार महतो ने भरोसा दिलाया कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके पदभार ग्रहण के साथ ही सदर थाना क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई जा रही है।

