WhatsApp Group Join Now
घांटी जंगल में पिकनिक मनाने पहुंचे लोग
नारायणपुर (जामताड़ा) :
नए साल के अवसर पर पिकनिक बनाने का दौर अभी भी जारी है। रविवार को काफी संख्या में लोग घांटी जंगल में पिकनिक मनाने पहुंचे। यहां विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद देने के बाद जंगल की शैर भी की। गौरतलब है कि नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र का घांटी जंगल भी एक सुंदर पिकनिक स्पॉट है। यहां की जंगल झाड़ियां लोगों को अनायास ही अपनी और आकर्षित करती है। प्रत्येक वर्ष यहां पिकनिक बनाने के लिए सैलानियों का हुजुम उमड़ता है।

