Ad image

मंत्री ने किया पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मंत्री ने किया पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास

नारायणपुर (जामताड़ा) :

 

- Advertisement -

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डा इरफान अंसारी ने रविवार को करमाटांड़ प्रखंड के डुमरिया में खुटाबांध डुमरिया जोरीया पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह पुरानी मांग थी अब पूरी हो रही है। पूर्व में भाजपा सरकार रहने के कारण विकास करने में परेशानी होती थी। अब हेमंत सरकार आई है तो विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में क्षेत्र को आगे ले जाना है। लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं। इससे भाजपा वाले बौखला गए हैं।

मंत्री ने कहा कि है झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि किसानों को आदिवासियों को मूल वासियो को मजबूत करने के लिए कार्य हो। पुल पुलिया बनेगा तो लोगों को लाभ मिलेगा और किसान आर्थिक रूप से सबल होंगे। भाजपा की दोहरी नीति नहीं चलने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता के आर्शीवाद से विधायक और फिर मंत्री बना, विकास उनकी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश सचिव शबाना खातून, जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा, मो खलील, इर्शादुल हक अरसी, निषापति हांसदा, सलीम अंसारी, मो महताब, मो मोफीज, मो सफीउल्लाह आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *