यशपाल सिंह बने मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो के कोडरमा जिला उपाध्यक्ष, हर्ष का माहौल
कोडरमा
झुमरी तिलैया निवासी यशपाल सिंह की योग्यता, कार्य अनुभव और समाज सेवा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को देखते हुए उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार ने यशपाल सिंह को कोडरमा जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।यह मनोनयन ब्यूरो के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा की अनुशंसा और राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी की सहमति पर किया गया है। संस्था को उम्मीद है कि यशपाल सिंह ब्यूरो के उद्देश्यों पर चलते हुए संगठन का नाम गौरवान्वित करेंगे। गौरतलब है कि यह ब्यूरो (रजि. 0483/2017) नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है और मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 के तहत मानवाधिकारों के प्रचार-प्रसार व रोकथाम के लिए कार्य करता है।
बधाई देने वालों का लगा तांता:
यशपाल सिंह के उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों और सहयोगियों ने खुशी जाहिर की है। उन्हें बधाई देने वालों में मुख्य रूप से:प्रेम भारती, सुधीर पांडे, रामकुमार, सत्येंद्र सिंह, सुनील सिन्हा, गौतम करण, सचिन यादव, मुकेश गोस्वामी, महेश भारती एवं अन्य शामिल हैं।अपनी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए यशपाल सिंह ने ब्यूरो के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने सबका आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह जिला स्तर पर मानवाधिकारों की रक्षा और अपराध नियंत्रण की दिशा में पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे और संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे।

